{"_id":"6237757d9679942d846f69cd","slug":"cultural-kathua-news-jmu2561078200","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के प्रवेश द्वार पर जम्मू-कश्मीर के संस्थापक महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के प्रवेश द्वार पर जम्मू-कश्मीर के संस्थापक महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा स्थापित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ/लखनपुर। जम्मू-कश्मीर की सरहद को तिब्बत व लद्दाख तक विस्तार देने वाले और जम्मू-कश्मीर के संस्थापक डोगरा शासक महाराजा गुलाब सिंह की कांस्य की 20 फिट ऊंची विशाल प्रतिमा का अनावरण रविवार को पठानकोट माधोपुर से सटे जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह राणा ने किया। बीस फिट की आधारशिला और बीस फिट की प्रतिमा से लखनपुर में प्रतिमा स्थल पर भव्य नजारा देखने को मिला। आयोजन स्थल पर डुग्गर कलाकारों ने समां बांधा दिया। कार्यक्रम में युवराज अजातशत्रु सिंह, डॉ. निर्मल सिंह सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।
महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा अनावरण से पहले भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने हटली मोड़ से लेकर कार्यक्रम स्थल तक बाइक रैली निकाली। फूलों से सजाए गए वाहन में केंद्रीय मंत्री बाइक रैली की अगुवाई करते प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। यहां युवाओं ने भारत माता की जय और महाराजा गुलाब सिंह अमर रहे की नारेबाजी कर लोगों में जोश भर दिया। इसके बाद आयोजन स्थल पर केंद्रीय मंत्री ने प्रतिमा का अनावरण किया। क्रेन की मदद से प्रतिमा से पर्दा हटाया गया। इसी दौरान ड्रोन से पुष्पवर्षा भी की गई। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि महाराजा गुलाब सिंह जम्मू-कश्मीर की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्होंने धरती का स्वर्ग कहे जाने वाला जम्मू-कश्मीर हमें विरासत में दिया।
इसलिए हम सब का यह फर्ज है कि इस बहुमूल्य धरोहर को अपने दिलों में संजोकर रखें और युवा पीढ़ी को डोगरा के गौरवशाली इतिहास के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को अस्तित्व में लाने वाले डोगरा शासक महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उसके लिए वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के कोने-कोने से जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाले यात्री इस महान विभूति के दर्शन करके राज्य में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने मूर्तिकार रवींद्र जंवाल को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मंच से नगर कमेटी लखनपुर के पूर्व अध्यक्ष, डीडीसी के उपाध्यक्ष और डीडीसी अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। महाराजा गुलाब सिंह के वंशज अजातशत्रु सिंह ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि जम्मू कश्मीर के संस्थापक की प्रतिमा लखनपुर में स्थापित की गई है। कहा कि इससे पहले कई सरकार्रें आइं, लेकिन किसी ने भी डोगरा शासक की प्रतिमा को लगाने और डोगरों की संस्कृति को उजागर करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया। समारोह के अंत में डुग्गर धाम का भी आयोजन किया गया।