फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

कठुआ: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत फोटो प्रदर्शनी संपन्न

विज्ञापन
cultural
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लगाई गई पांच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी शनिवार को संपन्न हो गई। शहर के महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित समापन समारोह में जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रधुनंदन सिंह बबलू मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने विभिन्न गतिविधियों में विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया। शनिवार को डीसी राहुल यादव के साथ पहुंचे मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में कलाकारों और विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत-संगीत, नृत्य व त्रिमूर्ति बलिदान पर आधारित लघु नाटक प्रस्तुत कर कार्यक्रम को रोचक बना दिया।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 12 मार्च से शुरू कार्यक्रम 15 अगस्त 2022 तक देश भर आयोजित किया जाएगा। 75 सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत कठुआ में पांच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। भारत के स्वाधीनता संग्राम से संबद्ध् इस फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी को महासंग्राम के बारे में जानकारी दी गई। इन पांच दिनों के दौरान कुछ अगल-अलग गतिविधियां भी करवाई गईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने इतिहास के प्रति गर्व का अहसास करवाना था। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जैसे आयोजन स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के बारे में जानने का अवसर देता है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की बड़ी शक्तियों के बीच खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में पांच दिनों के दौरान हुई साइकिलिंग, मैराथन, ड्राइंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महिला डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य यशपाल कुंडल, बीडीसी अध्यक्ष रघुवीर सिंह, जिला सुवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुनील कुमार, बीडीओ कठुआ डॉ. रूपाली जसरोटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed