{"_id":"604d1f188ebc3ed4be2dc115","slug":"cultural-kathua-news-jmu231246529","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के अमृत महोत्सव का नगरी में आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के अमृत महोत्सव का नगरी में आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नगरी तहसील में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज किया गया। इस दौरान जहां आयोजन को लेकर जागरूक किया गया, वहीं युवाओं में खेल किट भी वितरित की गईं। नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक सोम दत्त जार्ड की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन अतिरिक्त जिला उपायुक्त अतुल गुप्ता ने किया। 12 मार्च से पांच मई तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के आगाज के मौके पर एडीसी ने युवाओं को प्रेरित किया।
13 मार्च का महत्व समझाते हुए कहा कि इसी दिन गांधी जी ने ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह की शुरुआत की थी। कार्यक्रम में उपस्थित समूह को खासकर महिलाओं को देश की आजादी में महारानी लक्ष्मी बाई, सरोजिनी नायडू व लक्ष्मी बाई फुले आदि के योगदान के बारे में बताया गया। सोम दत्त जार्ड ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, तथ्यों और विशेष रूप से युवाओं द्वारा निभाई गई भूमिका और अहिंसा के सिद्धांतों के बारे में युवा पीढ़ी को शिक्षित, जागरूक और जोड़ने के लिए महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
बीडीसी अध्यक्ष खजान चंद ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से युवा स्वतंत्रता संग्राम की भावना और उसके त्याग का अनुभव कर सकेंगे। इस अवसर पर नगरी परोल नगर कमेटी की पूर्व अध्यक्ष शशिकांता वर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष तरसेम पाल सैनी, पार्षद राकेश कुमार, पार्षद राम कृष्ण सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और युवा मौजूद रहे।