फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

करवाचौथ पर्व की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटीं विवाहिताएं

विज्ञापन
cultural
कठुआ। पति की लंबी आयु की कामना के लिए सुहागिनों द्वारा रखे जाने वाले करवाचौथ के व्रत को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार को होने वाले इस पर्व को लेकर खरीददारी करने उमड़ी महिलाओं से शहर के साथ जिले भर के बाजार गुलजार हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बाजार में इन दिनों खूब भीड़ उमड़ रही है। ज्यादातर दुकानों पर महिलाएं मनियारी, कपड़े आदि की खरीद के साथ-साथ हाथों पर मेंहदी लगावाती देखी जा सकती हैं। महिलाओं की भीड़ सबसे ज्यादा शहर के मुखर्जी चौक और मेन बाजार में देखी जा रही है।
विज्ञापन

करोना पर भारी पड़ रहा है करवा चौथ
कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के बाद से मंदी की मार से बेहाल व्यापारियों को राहत देने के लिए सरकार की ओर सेेे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई। त्योहारों का सीजन देखते हुए दुकानदार भी कोरोना के डर को भूलकर लॉकडाउन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए जुट गए हैं। प्रशासन दुकानदारों और लोगों से सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने की अपील कर रहा है, लेकिन इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

त्योहार पर पड़ रही है महंगाई की मार
त्योहारों के इस मौसम में कोरोना महामारी के कारण लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। पहले कोरोना के दौरान कामकाज ठप होने पर लोगों ने अपनी जमापूंजी के सहारे गुजारा कर लिया। अब अनलॉक के उपरांत लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। लोगों की जरूरत के सामान का मूल्य आसमान पर पहुंचने के कारण अब लोग खाने-पीने की वस्तुओं के अलावा करवाचौथ का अन्य सामान खरीदने में काफी सोच-विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान छू रहे खाद्य सामग्री के दाम
करवाचौथ के नजदीक आते ही खाद्य सामग्री के दाम आसमान छूने लगे हैं। गत वर्ष जो कतलमें और फेनियां 100 से 120 रुपये के आसपास बिक रहीं थीं। वह इस वर्ष 180 से 200 रुपये के दाम पर बिक रही हैं। इसी तरह फल, सब्जियों, मिठाइयों आदि के दाम भी लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। महंगाई की इस मार से सबसे ज्यादा परेशानी मध्यम तथा गरीब तबके के लोगों को हो रही है। पहले ही कई लोगों की कोरोना के चलते नौकरियां चली गई और वह जैसे-तैसे कर गुजारा कर रहे थे, लेकिन अब महंगाई ने उन्हें पूरी तरह लाचार कर दिया है।
करवाचौथ पर शहर में दिख रहा अव्यवस्था का माहौल
त्योहारों के इस मौसम में खरीददारी करने के लिए उमड़े लोगों के कारण शहर के प्रमुख स्थानों पर अव्यवस्था का माहौल आम हो गया है। शहर के मुख्य बाजार में खरीददारी करने आने वाले लोगों द्वारा मुखर्जी चौक में अपने वाहनों को पार्क कर दिया जाता है। हजारों की संख्या में लोगों के वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं, ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदार ज्यादा से ज्यादा सामान दुकानों के बाहर लगाने का प्रयास कर रहे हैं। बाजार में दुकानदारों की यह मानसिकता पूरे बाजार को संकरा बना रही है। दुकानदारों द्वारा किए जा रहे इस अतिक्रमण को हटाने वाला कोई नहीं है, जिससे लोग परेशान हैं।
बिलावर के बाजारों में भी बढ़ी रौनक
बिलावर। उपजिले के बाजारों में त्योहारी सीजन के चलते काफी भीड़ देखने को मिल रही है। करवाचौथ से दो दिन पूर्व इलाके के बाजारों में महिलाओं को खरीदारी करते हुए देखा गया। मुख्य बाजार में स्थित मनियारी और कपड़ों की दुकानों पर सबसे अधिक महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। वहीं, फल विक्रेताओं और मिठाइयों की दुकानों के बाहर भी कई लोगों की भीड़ देखी गई। सुबह से शाम तक बिलावर के मुख्य बाजार में हजारों लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की। संवाद
रामकोट के बाजारों में नहीं हो रहा कोरोना नियमावली का पालन
रामकोट। रामकोट के बाजारों में करवाचौथ का पर्व नजदीक आते ही रौनक बढ़ती जा रही है। दुकानें भी रंगबिरंगी चूड़ियों और कपड़ों से सजी हैं। करवाचौथ पर महिलाएं खरीददारी करने में मगन हैं। वहीं, लंबे समय के बाद बाजार में लौटी रौनक से दुकानदार काफी खुश नजर आ रहे हैं। खरीदारी करने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन इस दौरान बहुत कम लोग कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं। कई लोग बाजार में बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं और सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं। इससे कोरोना का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। वहीं, दिवाली के लिए अभी से दुकानें सजने लगी हैं। संवाद

बसोहली के बाजारों में रौनक से खिले दुकानदारों के चेहरे
बसोहली। करवाचौथ की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटीं महिलाएं बढ़ी संख्या में खरीदारी करने बाजारों में पहुंच रहीं हैं। कोरोना महामारी के कारण मंदी के दौर से गुजरे दुकानदारों के चेहरे त्योहारी सीजन में रौनक बढ़ने से खिले दिख रहे हैं। सराफा दुकान से लेकर ब्यूटी पार्लर, कपड़ों और कॉस्मेटिक की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। करवाचौथ के लिए बसोहली में दुकानें खूब सजाई गई हैं। महिलाओं में खासतौर पर मैचिंग सूट के साथ मैचिंग चूड़ियों का क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, कुछ दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए सामान पर छूट भी दे रहे हैं। त्योहारी सीजन में बाजारों में अतिक्रमण भी चरम पर है। हालांकि, इस संदर्भ में म्यूनिसिपल कमेटी के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन नगर कमेटी अतिक्रमण हटाने में विफल साबित हो रही है। प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश हैं कि लोग और दुकानदार मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करेंगे और सामाजिक दूरी का खास ध्यान रखेंगे। इसके बावजूद इन दिनों दुकानों में लोग खुले आम प्रशासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इससे कोरोना का खतरा भी बढ़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed