{"_id":"5f9ef38b8ebc3e9b7a5bff5f","slug":"cultural-kathua-news-jmu222021567","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ की तैयारियों में जुटे खरीदार, बाजारों में बढ़ रही रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ की तैयारियों में जुटे खरीदार, बाजारों में बढ़ रही रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। करवाचौथ पर्व से पहले रविवार को बाजार में बढ़ी संख्या में खरीदार नजर आए। पति की लंबी उम्र की कामना करने के लिए अभी से विवाहिताओं ने तैयारी तेज कर दी है। करवाचौथ के पर्व से पूर्व महिलाओं ने बाजार में जमकर खरीदारी की। महिलाओं में खरीदारी का उत्साह इस कदर रहा कि कोरोना का खौफ भी कम ही दिखा। मास्क और मुंह ढंककर पहुंची महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन के सामान की जमकर खरीदारी की। सामान लेने के लिए महिलाओं को दुकानों पर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा।
इसके साथ ही महिलाओं के साथ युवतियों ने भी मेहंदी लगवाना शुरू कर दिया है। नवविवाहित जोड़ों में करवाचौथ का खासा उत्साह दिखाई पड़ रहा है। करवाचौथ के पर्व में अब दो ही दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए खास इस पर्व के लिए दुकानों पर भी खास सामान आया है। तरह-तरह की चूड़ियों की खरीदारी अधिक हो रही है। वहीं, पारंपरिक फेनियों के साथ पैक्ड फेनियों की खरीद भी महिलाओं की पसंद में शामिल है। गौरतलब है कि, सुहाग की रक्षा और दीर्घ आयु की कामना के लिए महिलाएं करवाचौथ का यह व्रत हर साल बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ रखती हैं। पूरा दिन सज-संवर कर और निर्जल रहकर भगवान से अपने पति की दीर्घ आयु की कामना करती हैं।
शाम को चांद के आकाश में नजर आने के बाद उसे अर्ध्य देने के बाद ही वह पति के हाथों से जल ग्रहण करती हैं। इस व्रत को धूमधाम से मनाने के लिए इन दिनों महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। करवाचौथ का त्योहार नजदीक आते ही बसोहली, बिलावर, बनी, हीरानगर के बाजार भी गुलजार हो गए हैं। ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में महिलाएं शृंगार प्रसाधन का सामान खरीदने के लिए बाजार में उमड़ रही हैं। दुकानदार भी त्योहार को लेकर उत्साहित हैं। फेनियों और मिठाइयों की खरीदारी भी जमकर की जा रही है।