{"_id":"69e97386ed99e7f477d7c0ed3e911470","slug":"crpf-disbursed-books-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ ने बांटी पुस्तकें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ ने बांटी पुस्तकें
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Sat, 22 Nov 2014 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ कठुआ की 121 वीं बटालियन ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत हाई स्कूल खानपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बटालियन ने बच्चों में पुस्तकें, शब्दकोष और एटलस आदि वितरित किए। इसके साथ ही जवानों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर कार्यक्रम को रंगीन बनाया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत बटालियन के कमांडेंट आरएस रावत के संबोधन से हुआ। इसमें उन्होंने प्रोग्राम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच अच्छे संबंध बनाने के लिए बटालियन ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के लिए सुरक्षा के साथ शिक्षा भी अहम है। इसके बाद जवानों ने बच्चों व लोगों के समक्ष रंगारंग प्रस्तुतियों पेश कर समा बांधा।
विज्ञापन
देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों पर बच्चों ने तालियों से जवानों का हौसला बढ़ाया। वहीं इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसीआर सूरज प्रकाश रकवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सुरक्षा बल और जनता के बीच के गैप को भरने में मदद मिलती है।
ऐसे कार्यक्रमों को होते रहना चाहिए। उप कमांडेंट पवन कुमार, सहायक कमांडेंट वीएस रावत के साथ स्कूल के प्रिंसिपल व स्टाफ सदस्य भी उपस्थिति रहे।