{"_id":"57869a3f4f1c1ba64e13e0a9","slug":"youth-dead-in-road-accident1","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत
ब्यूरो/ बिलावर
Updated Thu, 14 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर-फिंतर मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र के समीप हुए एक सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक युवक को टक्कर मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे इलाज के लिए फौरन उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक दर्शन कुमार उर्फ कालू (14) पुत्र मुलखराज, फिंतर का रहने वाला था। पुलिस ने कार को जब्त कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर दर्शन कुमार अपने ननिहाल देबल जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। तभी बिलावर की तरफ से आती हुई एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वह बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक ने युवक को बचाने के लिए कार को सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से भिड़ा दिया। इससे कुछ गड़बड़ी आ जाने से बिलावर देबल इलाके में बिजली गुल हो गई, लेकिन वह युवक को नहीं बचा सका। बाद में वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायल युवक को फौरन इलाज के लिए उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन