{"_id":"577d621e4f1c1b93477fa7ed","slug":"workers-dipped-ravi-tawi-canal-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावी-तवी नहर में मजदूर डूबा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रावी-तवी नहर में मजदूर डूबा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
logo
काम के बाद रावी-तवी नहर में नहाकर थकान उतारने गया एक श्रमिक की डूबकर मौत हो गई। मंगलवार की रात करीब नौ बजे काम से लौट रहे इस श्रमिक ने नहर में नहाने की बात अपने साथियों को बताई थी, जिसके बाद नहर की ओर चला गया। साथी श्रमिकों ने काफी देर तक उसका इंतजार किया, लेकिन वह नहीं लौटा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके साथ ही उन्होंने रात करीब दस बजे इस संबंध में पुलिस थाने में सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बिहार का रहने वाला हरिप्रसाद वर्तमान में यहां की एक निजी औद्योगिक इकाई में काम करता था। उसके साथियों ने पुलिस को बताया कि हरि प्रसाद उन्हें कुछ देर इंतजार करने के लिए कहकर नहर में नहाने चला गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो उसे ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने रात को ही नहर का पानी बंद कराया और खोजना शुरू कर दिया, लेकिन रात होने के चलते उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे नहर में पानी कम होने के बाद फिर से तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान उसका शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रावी-तवी नहर में पांच वर्ष कई लोग डूबकर मर चुके हैं। रावी-तवी नहर की बनावट ही ऐसी है कि एक बार इसमें कोई फंस जाए तो फिर बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। गौरतलब है कि कश्मीर नहर में भी डूबने से कई लोगों की जान जा चुकी है। यहां चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, लेकिन अमूमन लोग इसे नजरअंदाज कर देते है, जिसके चलते जान गंवानी पड़ती है।