{"_id":"57d1bfce4f1c1ba83031acac","slug":"workers-death-by-grip-of-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन की चपेट से श्रमिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मशीन की चपेट से श्रमिक की मौत
Updated Fri, 09 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे औद्योगिक क्षेत्र में वीरवार को एक गत्ता फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर का सिर मशीन में आने से उसकी मौत हो गई। हालांकि इकाई के अन्य श्रमिकों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अर्जुन (19) नेपाल का रहने वाला था। एक महीने से वह हटली मोड़ में रह रहा था। उसके साथी मजदूरों ने बताया कि अर्जुन को फैक्ट्री में आए हुए एक महीना ही हुआ था।
विज्ञापन
वीरवार की सुबह भी वह समय पर काम पर आ गया। काम के दौरान उसकी चीखने की आवाज सुनाई दी थी। उसके बाद जब उसे देखने के लिए अन्य श्रमिक वहां पहुंचे तो उसका सिर मशीन में आ गया था। आपातकालीन बटन दबाकर मशीन को रोका गया। उसके बाद अर्जुन को मशीन से निकाला गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया बताया।
विज्ञापन