फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Women poured into the drinking water problem

पेयजल समस्या पर में भड़की महिलाएं

Sat, 12 Dec 2015 01:36 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
Women poured into the drinking water problem

पिछले 15 दिनों से पेयजल समस्या से परेशान वार्ड 16 शिवा नगर की महिलाओं ने पेयजल विभाग के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि विभाग से कई बार पेयजल समस्या दूर करने की गुहार लगाई गई, लेकिन कोई भी समाधान नहीं किया गया।

विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो तो कालेज मार्ग जाम कर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रही शोभा शर्मा ने कहा कि वार्ड में आने वाली सप्लाई पुरानी पाइपों के कारण रुकी हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से पाइपें बदली नहीं गई हैं और उसके कारण जगह-जगह से पाइपें लीक करती है। उन्होंने कहा कि पानी की सप्लाई वार्ड तक पहुंच ही नहीं पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल उर्मिला ने कहा कि बिना पानी के उन्हें भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ रहा है। घर की सफाई से लेकर खाना बनाना और अन्य सभी करने में भारी दिक्कतें हो रही हैं।

उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों से पाइपें बदलने के लिए कई बार गुहार लगाई गई है, लेकिन अभी तक पाइपें बदली नहीं गई और इसके कारण पिछले 15 दिनों से पानी वार्ड में पहुंचा ही नहीं है।


उन्होंने कहा कि जब भी विभाग से पाइपें बदलने की बात की जाती है विभाग का एक ही जवाब होता है कि बिना टेंडर के पाइपें नहीं बदली जा सकती हैं।

इसके साथ पैसों की कमी का हवाला भी बार-बार दिया जाता है, लेकिन समस्या का समाधान करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे कालेज मार्ग जाम कर देंगी।

प्रदर्शनकारियों में शकुंतला देवी, आशा रानी, पुष्पा देवी, नीता शर्मा आदि उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed