फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two held with heroin pound

आधा किलो हेरोइन के साथ दो पकड़े

Wed, 06 Jul 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Wed, 06 Jul 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two held with heroin pound
- फोटो : logo

पुलिस दो तस्करों को दबोच कर आधा किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 70 लाख से अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार की तड़के हीरानगर क्षेत्र में पुलिस ने नेशनल हाईवे पर नाका लगाया था। इसी दौरान पुलिस ने जम्मू की तरफ से आ रही पल्सर मोटर साइकिल नंबर जेके02वीएम- 7880 को जांच के लिए रोकना चाहा, लेकिन बाइक सवार नाका तोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने उनका पीछा किया। कुछ ही दूरी पर दोनों को दबोच लिया गया। जब उनकी तलाशी ली गई तो 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया। पकड़े गए लोगों में नवजोत सिंह और स्वर्ण सिंह दोनों इंदिरा नगर मीरां साहिब के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीपीओ दिवाकर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनाें ने बताया कि वह नशे की इस खेप को लेकर अमृतसर जा रहे थे। एसएसपी नीवा जैन ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट पर सीमावर्ती इलाकों और हाईवे पर पुलिस ने नाकेबंदी की हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों के तार कहां तक जुडे़ हुए हैं इसकी जांच की जा रही है। हीरानगर पुलिस ने  एनडीपीएस की धारा 8/21/22/29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed