फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   road accident, one killed and ten injured

पहाड़ी से टकराकर पलटी सूमो, एक की मौत

Tue, 30 May 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो अमर उजाला, कठुआ Updated Tue, 30 May 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
road accident, one killed and ten injured
accident

जिले के पहाड़ी इलाके बनी में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग एक टाटा सूमो पहाड़ी से टकराकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो, जबकि दस अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सित्ती से बनी की ओर जा रही टाटा सूमो संख्या जेके08डी-4253 जैसे ही घट्टू के निकट पहुंची कि अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह चालक से अनियंत्रित हो गई। तेज गति से चलती सूमो सामने पहाड़ी से जा टकराई और फिर पलट गई। सूमो में सामने की सीट पर बैठे छतरू राम निवासी सित्ती शीशा टूटने के साथ ही झटके में बाहर गिर गए और गाड़ी उसके ऊपर पलट गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में पहुंचकर घायलों को गाड़ी से बाहर निकालने का काम शुरू किया। गाड़ी के नीचे आए छतरू राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों को उपजिला अस्पताल बनी में पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को छुट्टी दे दी गई तो कुछ का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की पहचान रमेश चंद निवासी फतेहपुर, मुंशी राम निवासी सांधी, देस राज निवासी सित्ती, स्वरूप लाल निवासी सांधी, बालक राम, बोध राज, संजय कुमार, राजेश कुमार, अंचला देवी, शक्ति देवी सभी निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है। वहीं मृतक को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed