{"_id":"56eb0d524f1c1b64208b4aa0","slug":"rain-stopped-the-crackdown-on-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने रोकी अवैध खनन पर कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारिश ने रोकी अवैध खनन पर कार्रवाई
अमर उजाला/कठुआ
Updated Fri, 18 Mar 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
जमीन की खुदाई
- फोटो : फाइल फोटो
जिला उपायुक्त के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय टीम ने खनन नियमों का उल्लंघन करने वाले 31 में से सात क्रशरों को सील कर दिया था। वीरवार को बारिश के चलते यह अभियान आगे नहीं बढ़ पाया। इस संबंध में पूछे जाने पर माइनिंग विभाग के जिला अधिकारी बोधराज ने बताया कि अवैध खनन कर रावी दरिया से बड़ी मात्रा में माइनिंग मैटेरियल को जमा करने वाले क्रशरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
इस संबंध में वीरवार को लखनपुर थाना प्रभारी को लिख दिया गया है। पुलिस को सील किए गए क्रशरों और अन्य क्रशरों पर भी नजर रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्टोन क्रशरों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा। उन्हें किसी भी तरह से नियमों से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन