फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   para-medical intern drank phenyl

अस्पताल स्टाफ से परेशान पैरा मेडिकल प्रशिक्षु ने पिया फिनाइल

Tue, 05 Jul 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Tue, 05 Jul 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
para-medical intern drank phenyl
जहर, सुसाइड, हत्या

जिला अस्पताल कठुआ में पैरा मेडिकल प्रशिक्षण ले रहे एक प्रशिक्षु ने सोमवार को फिनाइल पी लिया। उसने अस्पताल स्टाफ पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रशिक्षु के साथियों को जब इसका पता चला तो उसे आपातकालीन कक्ष में ले आए और उपचार दिया। बहरहाल, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चक देसा सिंह में रहने वाले वीरेंद्र सिंह जिला अस्पताल में कई महीनों से पैरा मेडिकल स्टाफ की ट्रेनिंग ले रहा है। सोमवार को उसने संदिग्ध परिस्थितियों में फिनाइल पी लिया।
विज्ञापन


वीरेंद्र ने बताया कि जिला अस्पताल में काम कर रहा एक नर्सिंग अर्दली और फार्मासिस्ट उसे बार-बार प्रताड़ित करते हैं। कई बार उसके काम को लेकर और कई बार धर्म को लेकर। उसने बताया कि हर दिन के साथ यह बात और बढ़ती गई। सोमवार को जब एक मरीज अस्पताल में आया तो उसने स्टाफ सदस्यों से इलाज के लिए सामान मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भी उन्होंने उसे तंज कसना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर उसने जिला अस्पताल में ही फिनाइल पी ली। कुछ देर बाद जब उसके साथियों को पता चला तो इलाज कराया। कुछ देर बाद वीरेंद्र की मां भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


युवक की हालत स्थिर है और उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उसकी माता के साथ भेंट हुई है, लेकिन अभी तक लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर तंज कसने या फिर प्रताड़ित करने जैसी कोई बात है तो इसके लिए दोनों पक्षों को बुलाकर बात की जाएगी। इस मामले को हलके में नहीं लिया जा सकता है। -डा. वीएस जंवाल, जिला अस्पताल अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed