{"_id":"588e3c3f4f1c1b844fe807bc","slug":"father-dead-daughter-and-mother-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिता की मौत, मां-बेटी जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पिता की मौत, मां-बेटी जख्मी
ब्यूरो/ कठुअा
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनपुर के पास हुए सड़क हादसे में एक पिता की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी घायल हो गईं। घायलों का जीएमसी अस्पताल जम्मू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात हाईवे पर एक कार ने पैदल जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत होने के बाद उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। शाम पांच बजे राजकुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार (एचपी 63-4123) हाईवे पर गुजर रही थी, तभी लखनपुर के पास पैदल चल रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों को अपनी चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से राजकुमार (50) निवासी सेरीमुनी, उनकी पत्नी कमला देवी (45) और बेटी तानिया (6) गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
घायलों को जीएमसी रेफर किया गया, जहां राजकुमार की मौत हो गई। राजकुमार की पत्नी कमला को पैर के साथ-साथ माथे पर चोटें आई हैं और बेटी तानिया के पैर में फ्रेक्चर बताया जा रहा है। पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है।