फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Elderly death in car and scooty collision

कार और स्कूटी की टक्कर में बुजुर्ग की मौके पर मौत

Mon, 29 May 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो अमर उजाला, कठुआ Updated Mon, 29 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Elderly death in car and scooty collision
accident

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को हुए दो विभिन्न सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत की हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार के बाद उन्हें डाक्टरों ने अपनी निगरानी में रखा है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवे पर कालीबड़ी के पास कार और स्कूटी की टक्कर में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। स्कूटी (पीबी35एफ-6638) पर सवार संग्राम सिंह निवासी वार्ड सोलह शिवा नगर कालीबड़ी चौक की ओर आ रहे थे, लेकिन पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार (जेके02बीसी-4164) ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


टक्कर के कारण संग्राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। शव को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल के शवगृह में लाया, जहां पर पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। उधर छन्न अरोड़ियां के पास एक कार का अचानक नियंत्रण बिगड़ गया और कार डिवाडर से जा टकराई। इस कारण कार में सवार कठुआ वार्ड चौदह की रहने वाली रुबी (24), नीरज (27 ), जीत कुमार (55) और कृतिका (17) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ लाया गया। जहां पर उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें अपनी निगरानी में रखा है। पुलिस ने भी इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed