{"_id":"575725334f1c1b726d9c56db","slug":"cement-was-seized-without-tax-paid","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टैक्स चुकाए आया सीमेंट जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना टैक्स चुकाए आया सीमेंट जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
टैक्स
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना टोल चुकाए रियासत में सीमेंट की खेप ला रही ट्रैैक्टर ट्राली को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस सीमेंट को खरकड़ा मार्ग से लाया जा रहा था। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर संख्या जेके08सी-0551 को कठुआ पुलिस ने खरकड़ा मार्ग पर जांच के लिए रोका।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली में ब्रांडेड सीमेंट के सौ बैग लदे थे। पुलिस ने सीमेंट सहित ट्रैक्टर ट्राली को कमर्शियल टैक्स विभाग के हवाले कर दिया है। इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि खरकड़ा मार्ग पर पुलिस के कई नाके हैं। कमर्शियल टैक्स विभाग का भी टोल नाका है। इसके बावजूद बिना टोल चुकाए सीमेंट रियासत में आ गया। ट्रैक्टर ट्राली किन परिस्थितियों में खरकड़ा मार्ग पर पहुंची, यह जांच का गंभीर पहलू है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरकड़ा मार्ग पहले भी तस्करी के लिए आसान रूट रहा है। खरकड़ा ही नहीं, नगरी बमियाल रूट से भी तस्कर रोजाना सरकार को चूना लगाते रहे हैं। पंजाब में सस्ते माल को जम्मू-कश्मीर के व्यापारी खरीदते हैं और इसे तस्करी वाले रूट से आसानी से राज्य में लाया जाता है। ऐसे में विभिन्न विभागों की मिलीभगत को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन