{"_id":"57dd8f004f1c1be97cd47f0c","slug":"brother-attacked-kidnapped-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई पर हमला कर बहन का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई पर हमला कर बहन का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
हमलावराों के वार से घ्ाायल व्यक्ती उपचाराध्ाीन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरथल से पंजाब की ओर जा रहे एक गुज्जर पर शनिवार तड़के स्कार्पियो में सवार होकर आए कुछ लोगाें ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और हमलावर उसकी बहन को अगवा कर अपने साथ लेकर चले गए। इस संबंध में बनी थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बर्फबारी से पूर्व पंजाब में अपने अस्थाई निवास के लिए जा रहे लियाकत अली को बैकन के पास स्कार्पियो में सवार कुछ लोगों ने रोक लिया। इससे पूर्व कि वह कुछ समझ पाता उन्होंने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
उसके बाद हमलावर उसके साथ जा रही उसकी बहन सुमा बेगम को अपने साथ जबरन ले गए। सुबह हमले में घायल हुए लियाकत अली को उपजिला अस्पताल बनी में उपचार के लिए लाया गया। यहां पर इलाज के बाद थाना प्रभारी ने लियाकत के बयान के आधार पर पांच लोगों इमाम दीन, जोका, चालक संदीप, लियाकल अली और कोखा के खिलाफ धारा 307, 363, 341, 147, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन