फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   सेब की आड में पंजाब भुक्की ले जा रहा आटो पलटा

सेब की आड में पंजाब भुक्की ले जा रहा आटो पलटा

Sat, 24 Nov 2018 11:19 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
सेब की आड में पंजाब भुक्की ले जा रहा आटो पलटा
हीरानगर। सेब की आड़ में भुक्की तस्करी का मामला उस समय सामने आया, जब हाईवे पर छन्न अरोड़ियां में सेब की पेटी से भरा एक टैंपो पलटा और उसमें से 50 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई।
विज्ञापन

सुबह करीब 5:15 बजे पंजाब की ओर जा रहा एक टेंपो पीबी 13 बीसी-4180 उक्त स्थान पर संतुलन खोने से पलट गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा टेंपो में लदा सेब सड़क पर बिखरा पड़ा था। बाकी नुकसान की जांच शुरू की गई तो सेब की पांच पेटियां ऐसी बरामद हुई, जिनमें भुक्की भर कर ले जाई जा रही थी। यहां पहुंची पुलिस टीम ने तुरंत टेंपो चालक और सह चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

एसएसओ राजबाग अमित सांगड़ा ने बरामद भुक्की का वजन करा कर सील कर दिया। उन्होंने बताया कि यह भुक्की कश्मीर के पुलवामा से पंजाब ले जाई जा रही थी। तस्करी के आरोप में पकड़े गए चालक और सह चालक की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी जिला संगरूर और राजविंदर सिंह निवासी जिला संगरूर के रूप में हुई है। पुलिस ने एफ आई आर नंबर 261/2018 अंडर सेक्शन 279/337 आरपीसी, 8/15 एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed