फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   व्यस्त चौक पर स्थित दुकान में दिन दिहाडे़ चोरी

व्यस्त चौक पर स्थित दुकान में दिन दिहाडे़ चोरी

Thu, 08 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
व्यस्त चौक पर स्थित दुकान में दिन दिहाडे़ चोरी
कठुआ। सिटी थाने के अधीन शहीदी चौक जैसे व्यस्त इलाके में बुधवार को दिन दिहाड़े एक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर बेहद आसानी से दुकान से सामान समेट कर बाहर निकले और फरार हो गए। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी की फुटेज में शहीदी चौक में किराने की दुकान में एक महिला के साथ एक युवक आया और सामान खरीदने लगा। इस बीच दुकानदार सुबह का समय होने के कारण दुकान की सफाई कर रहा था और पानी लेने के लिए सड़क पार कर दूसरी दुकान के पास गया, लेकिन जब वह आया तो युवक व महिला दुकान पर नहीं थे। इसके साथ ही कुछ सामान भी गायब था। ऐेसे में दुकानदार ने सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो सामान चोरी करते युवक पाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस न मौके पर आकर छानबीन के साथ-साथ सीसीटीवी की फुटेज चेक की, जिसके बाद युवक की पहचान हो पाई और उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन

इधर दुकानदार ने बताया कि युवक ने सामान के साथ-साथ गल्ले में पड़ा कैश भी उठा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed