फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   छात्रा के टिफिन में मिलाया जहरीला पदार्थ

छात्रा के टिफिन में मिलाया जहरीला पदार्थ

Tue, 22 May 2018 02:26 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
छात्रा के टिफिन में मिलाया जहरीला पदार्थ
कठुआ। शहर के वार्ड दो स्थित एक निजी स्कूल में छात्रा के टिफिन में एक छात्र द्वारा जहरीला पदार्थ मिलाने का मामला प्रकाश में आया। टिफिन खाने के बाद छात्रा की तबियत बिगड़ने लगी जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने पल्ला झाड़ते हुए छात्रा को अस्पताल ले जाने की जगह घर पर छोड़ दिया। आनन फानन में परिवार के सदस्य छात्रा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसे उपचार दिया गया। डाक्टरों ने बताया कि छात्रा ने कुछ जहरीला पदार्थ निगल लिया था जिसके बाद उसका पेट साफ किया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन छात्रा ने बताया कि आरोपी छात्र उसी के स्कूल में दसवीं का छात्र है, और पहले भी उसे परेशान करता रहता था। मंगलवार को रिसेस के समय वो हाथ धोने के लिए क्लास से बाहर गई थी और इसी बीच आरोपी छात्र ने क्लास का दरवाजा भीतर से बंद कर उसके टिफिन में कुछ मिला दिया। छात्रा ने बताया कि नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों ने उसे चेताया भी, लेकिन चेतावनी को हल्के में लेकर उसने टिफिन खा लिया। इसके बाद कुछ समय के बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। स्कूल प्रबंधन ने उसे अस्पताल लेने की जगह घर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

कठुआ पुलिस ने बताया कि इस संबंध में आरपीसी की धारा 328 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed