{"_id":"5c69d1f7bdec22739d5384c9","slug":"191550438903-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण आग में तीन मंजिला दुकान में रखा सारा सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीषण आग में तीन मंजिला दुकान में रखा सारा सामान जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। हीरानगर सब डिवीजन के अधीन पड़ते चड़वाल चौक पर तीन मंजिला दुकान में शनिवार देर रात भीषण आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें बढ़ती चली गईं। लोगों ने अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी, जिसके बाद कठुआ से भी अतिरिक्त अग्निशमन दस्ते भेजे गए। आग इतनी भयंकर थी कि बुझाने में कई घंटे लगे। काम में लगभग आधा दर्जन फायर टेंडर को इस्तेमाल किया गया। कपड़े की तीन मंजिला दुकान में लाखों के नुकसान का अनुमान है।
पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हमले के बाद शनिवार को चडवाल बाजार बंद रहा। देर शाम कुछ लोगों ने प्रधान दी हट्टी नामक दुकान की तीसरी मंजिल से धुएं का गुबार निकलता देखा। दुकान मालिक यश भारती को इसकी जानकारी दी। उन्होंने शटर खोला तो देखा आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी। पुलिस ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। जब दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचतीं, आग तीनों मंजिल को अपनी चपेट में ले चुकी थी। देखते ही देखते दुकान में रखा सारा सामान आग की चपेट में आ गया। लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत और सात फायर ब्रिगेड गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने बताया आग शॉर्ट सर्किट से लगने की बात सामने आ रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है।