फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   डीजीपी एस पी वैद ने अमरनाथ यात्रा प्रबंधों का लिया जायजा

डीजीपी एस पी वैद ने अमरनाथ यात्रा प्रबंधों का लिया जायजा

Sun, 08 Jul 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी एस पी वैद ने अमरनाथ यात्रा प्रबंधों का लिया जायजा
कठुआ। पुलिस महानिदेशक डॉ.एसपी वैद ने शनिवार को कठुआ में श्री अमरनाथ यात्रा प्रबंधों का जायजा लिया। उनके साथ आईजी जम्मू और डीआईजी जम्मू कठुआ रेंज भी शामिल रहे।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक ने लखनपुर में यात्रा रिसेप्शन सेंटर और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्घालुओं की सुरक्षा जम्मू कश्मीर पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंध और कड़े करने और श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के हर संभव प्रयास करने के भी निर्देश दिए। महानिदेशक ने कठुआ जिला पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें यात्रा सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा, नशे पर लगाम लगाने और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी जरूरी निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने छन्न अरोड़ियां यात्रा कैंप में श्रद्धालुओं से सुविधाओं और सुरक्षा के संबंध में भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

..................................
दो दिन और करें आगे की यात्रा के लिए इंतजार
हीरानगर। बुरहान वानी डे पर कश्मीर में पथराव हो सकता है। इसलिए यात्री दो दिन का इंतजार करें उसके बाद वह यात्रा कर सकते हैं। यह बात डीजीपी एसपी वैद ने छन्न अरोडियां में रुके श्री अमरनाथ यात्रियों को आश्वस्त करते हुए कही। स्वामी विश्वात्मा नंद सरस्वती सद्भावना चैरिटेबल ट्रस्ट आश्रम में ठहरे यात्रियों के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा करने डीजीपी यहां पहुंचे थे। यहां ठहरे यात्रियों से सुरक्षा इंतजाम के अलावा रहने और शौचालय जैसी सुविधा की भी जानकारी ली। जिस पर यात्रियों ने कहा कि यहां उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। हर सुविधा मिल रही है। इसी दौरान कुछ यात्रियों ने यात्रा कब शुरू होने के सवाल किए तो उन्होंने कहा कि जब हालात सामान्य होंगे तो यात्रा शुरू हो जाएगी। उन्होंने यात्रियों को यह सलाह भी दी कि वह जिले के धार्मिक स्थलों पर जाकर अपना समय व्यतीत कर सकते हैं। जसरोटा, सुकराला माता के अलावा यात्री वैष्णो देवी दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। जो यात्री वैष्णो देवी यात्रा के लिए यहां से निकलते हैं वह अपनी आगे की यात्रा वहीं से शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed