फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   पुरथू नहाने गए दो दोस्ते डूबे, एक का शव मिला

पुरथू नहाने गए दो दोस्ते डूबे, एक का शव मिला

Fri, 13 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
पुरथू नहाने गए दो दोस्ते डूबे, एक का शव मिला
बसोहली। बुधवार की रात करीब आठ बजे पुरथू इलाके में रंजीत सागर झील में नहाते समय दो युवक डूब गए थे। अंधेरा होने के कारण उस समय उनकी तलाश नहीं की जा सकी थी। वीरवार की सुबह एसडीआरएफ की टीमों को झील में उतारा गया। गोताखोरों ने एक युवक का शव तो कुछ ही देर में झील से बरामद कर लिया, लेकिन दूसरे युवक के बारे में देर शाम खबर लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चल पाया था। मृत युवक की पहचान निखिल कपूर निवासी वार्ड एक, बसोहली के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल बसोहली ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
विज्ञापन

निखिल के जीवित बचने की आस लगाए परिवार पर उसका शव मिलते ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता और पिता दोनों बदहवास हो गए। जानकारी के अनुसार, बसोहली निवासी गजेंद्र कपूर के तीन बेटों में से निखिल मंझला था। बड़ा भाई नितीश और निखिल दोनों स्वर्णकार पिता की दुकान पर काम में हाथ बंटाते थे। निखिल अपने दोस्त के साथ पुरथू में नहाने के लिए गया था। निखिल की मौत के बाद पूरे बसोहली में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। शोक में बसोहली बाजार भी बंद रखा गया।
विज्ञापन



झील में छलांग लगाने वाले सुमित और पुरथू में डूबे संदीप का नहीं पता चला
अटल सेतु से संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार सुबह छलांग लगाने वाले संदीप और निखिल के साथ नहाने पुरथू इलाके में रंजीत सागर झील में नहाने गए सुमित का वीरवार शाम खबर लिखे जाने तक कोई पता नहीं चल पाया था। दोनों की तलाश के लिए दिनभर रंजीत सागर झील में गोताखोर जुटे रहे। उधमपुर से सेना के गोताखोरों को भी शाम पांच बजे के लगभग झील में उतारा गया, लेकिन वे सुमित की तलाश नहीं कर पाए। जानकारी के मुताबिक सुमित बसोहली के वार्ड एक, जबकि संदीप बसोहली के वार्ड तीन का रहने वाला था। सुमित का परिवार भी दिनभर पुरथू के नजदीक उसके लौटने की आस में बैठा रहा। दिनभर बड़ी संख्या में लोग पुरथू के नजदीक जमा रहे। एडीसी बसोहली और तहसीलदार ने भी पुरथू पहुंचकर अभियान की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed