{"_id":"5ce06c0abdec22076c4ed3c6","slug":"161558211594-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैराफिट के साथ टकराई कार, एक की मौत चार अन्य घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पैराफिट के साथ टकराई कार, एक की मौत चार अन्य घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ के एसोसिएट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर जम्मू से पठानकोट की ओर किसी कार्यक्रम से यह परिवार लौट रहा था, लेकिन कार का नियंत्रण बिगड़ जाने से कार आरटीओ कार्यालय लखनपुर के पास पैराफिट के साथ टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कार में सवार सौरव पुत्र सुनील कुमार, पल्लवी पत्नी सौरव, मीना पत्नी सुनील महाजन, शीला पत्नी ओमकार नाथ और सुनीता पत्नी रमन सभी निवासी पठानकोट गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ के एसोसिएट अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन शीला को डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।