{"_id":"5bf70749bdec2241471f5fa7","slug":"151542915913-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से दोनाली बंदूक भी उठा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से दोनाली बंदूक भी उठा ले गए चोर
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस लाख कोशिश के बाद भी चोरी पर अंकुश लगाने में असफल साबित हो रही है। हालिया मामले में चोरों ने एक घर में सेंध लगा कर अन्य सामान के साथ दोनाली बंदूक भी चोरी कर चंपत हो गए।
सिटी थाना के अधीन पड़ते वार्ड 18 में बुधवार की रात चोरों ने एक घर में सेंध लगाते हुए सामान चोरी कर लिया। सुबह जब घर वाले आए तो सामान बिखरा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस टीम ने मौके पर आकर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविंद्र सिंह के घर पर कोई नहीं था। घर वाले कृष्णा कालोनी वाले घर में गए थे। वीरवार सुबह जब वह वार्ड 18 वाले घर पहुंचे तो होश उड़ गए। परिजनों ने बताया कि सामान के साथ-साथ एक दोनाली बंदूक भी चोर ले गए हैं।