फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   शादी समारोह में आई महिला की सड़क हादसे में मौत, तीन अन्य घायल

शादी समारोह में आई महिला की सड़क हादसे में मौत, तीन अन्य घायल

Wed, 12 Dec 2018 01:15 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में आई महिला की सड़क हादसे में मौत, तीन अन्य घायल
कठुआ। शहर के कैप्टन सुनील चौधरी चौक के नजदीक बस और बाइक की टक्कर में बहन की बेटी की शादी में शामिल होने आई एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान ज्योति देवी निवासी बसोहली के रूप में हुई है। जबकि हादसे में अंकुश निवासी बिश्नाह, चंदन और मनु निवासी बसोहली की पहचान घायल के रूप में हुई है। अंकुश ने बताया कि वह मामी ज्योति और उसके बच्चों के साथ बाजार शादी के लिए सामान लेने आया था। उसने बताया कि उसकी मामी अपनी बहन की बेटी की शादी में शामिल होने लखनपुर के एक गांव में आई थी। सामान लेकर वह वापस जा रहे थे कि पीछे से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस कारण उसकी मामी बस के साथ टकरा गई और वह भी बाइक का नियंत्रण बिगड़ने के कारण गिर गया। जिला अस्पताल में सभी को पहुंचाया गया। हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हो गए, लेकिन डाक्टरों ने ज्योति को मृत लाया घोषित कर दिया। बाकी तीनों को उपचार देने के बाद छुट्टी कर दी गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-----
बाक्स
बेलगाम यातायात व्यवस्था के कारण मंगलवार को एक महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों में इस कारण से रोष व्याप्त हो गया। लोगों ने कहा कि वह प्रशासन ने कई बार मांग कर चुके हैं कि शहर के बीचों बीच से बसों को आने की अनुमति न दी जाए, लेकिन उनकी मांग पर गौर नहीं किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि बस वाले तेज रफ्तार से बस को इन तंग सड़कों पर चलाते हैं और आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। पहले भी कई बार हादसों में कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। शहर के कहीं भी वन वे नहीं है और ऐसे में बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण शहर में यातायात बेलगाम हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed