फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   हिट एंड रन के मामले में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

हिट एंड रन के मामले में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
हिट एंड रन के मामले में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
हीरानगर। पिछली रात एक राहगीर को टक्कर मारकर भागने के मामले में हीरानगर पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिछली रात करीब 11 बजे किसी अज्ञात वाहन ने हाईवे पर गुड़ा मुंडिया मोड़ पर सड़क पार कर रहे एक राहगीर को टक्कर दे मारी। इसकी सूचना पुलिस को मिली। हीरानगर थाना प्रभारी जेजे भगत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल राहगीर को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हाईवे पर लगे सभी नाकों को अलर्ट कर दिया। सांबा और घगवाल के बीच लगे नाके पर पुलिस ने राहगीर को टक्कर मारकर भागने वाली कार को पकड़ लिया। पुलिस ने अमित गुप्ता निवासी चन्नी हिम्मत जम्मू को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान रामू पुत्र सूर्या निवासी मध्य प्रदेश, जो कि गांव में मजदूरी का काम करता था, के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed