फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   धड़ल्ले से जारी है रावी दरिया से अवैध खनन

धड़ल्ले से जारी है रावी दरिया से अवैध खनन

विज्ञापन
धड़ल्ले से जारी है रावी दरिया से अवैध खनन
कठुआ। कीड़ियां-गंडियाल समेत बेड़ियां पत्तन से सटे रावी दरिया में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है। पिछले एक दशक में रावी दरिया का सीना छलनी कर दिया गया है। नियमानुसार जहां खनन को लेकर एक दायरा सेट किया जाना जरूरी था, वहीं तीन-तीन मीटर तक खनन के ठेके देकर माइनिंग विभाग ने रावी दरिया में कई इलाकों में तीस से चालीस फुट तक खनन अपनी आंखों के सामने करवा दिया। पंजाब की ओर से हो रही अवैध खनन की राजस्थान, हिमाचल, पंजाब और हरियाणा तक सप्लाई रावी के अस्तित्व पर ही खतरा बन गई है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से अवैध रूप से चल रहे कई स्टोन क्रशर हाल ही में बंद करवाए गए हैं, लेकिन कई स्टोन क्रशर अभी भी नियमों को ताक पर रखकर चल रहे हैं। दूसरी ओर जहां पहले ही खनन विभाग की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। विभाग की ओर से राजस्व वसूली की लिए अपनाया जा रहा तरीका भी अपने आप में गैरकानूनी है। दरअसल, खनन विभाग ने चौक चबूतरा में रायल्टी एकत्रित करने के लिए निजी लोगों को तैनात किया है। एक ट्रैक्टर चालक ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों की जगह चौक चबूतरा पर निजी लोग रायल्टी वसूल रहे हैं। हैरत की बात है कि इस संबंध में खनन विभाग के अधिकारी भी गोलमोल जवाब देते नजर आते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह भी है कि खनन विभाग ने नई भर्ती किन नियमों और शर्तों के आधार पर की है। यदि विभाग के लिए काम करने वाले ये निजी लोग सरकार को राजस्व जमा नहीं करवाते हैं तो विभाग उन पर किन नियमों के तहत कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed