{"_id":"5c02e234bdec2241492167ce","slug":"111543692852-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बस और टिप्पर की टक्कर, उन्नीस लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिनी बस और टिप्पर की टक्कर, उन्नीस लोग घायल
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कठुआ। हाईवे से हटली गांव को जाने वाले मार्ग पर शनिवार की सुबह मिनी बस और टिप्पर के बीच टक्कर होने से मिनी बस में सवार 19 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। जहां से एक घायल महिला को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार हादसा उस समय पेश आया जब मिनी बस (जेके08एफ-0204) की डोल खड्ड में सामने से आ रहे टिप्पर (पीबी06एल-2877) के साथ टक्कर हो गई। दो वाहनों की टक्कर में बस में सवार 19 लोग घायल हो गए। इस हादसे में मिनी बस का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला गुड्डो देवी निवासी गुन्नी को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। अन्य 18 घायलों की पहचान सोहन सिंह (38) निवासी खनियारा, शुभम देवी (30) निवासी हटली मोड, सोहन दिन (38) निवासी हटली, जतिंदर कौर (41) निवासी सावन चक, रजनीश सिंह निवासी सबला, दीप कुमार (39) निवासी हटली, सोनिका देवी (17) निवासी ढोल, नीना देवी (45) निवासी हटली मोड़, आशा रानी (55) निवासी शिवा नगर, अनु बाला (35) निवासी कालीबाड़ी, पंकज सिंह (17) निवासी दिलवां, अंजना शर्मा (17) निवासी पटोली, रीना देवी (17) निवासी ढोल, दीपक सिंह (17) निवासी दिलवां, विशाल शर्मा (17) निवासी मेहताबपुर, निक्कू राम (16) निवासी मालुह, रेणुका वर्मा (17) निवासी खनियारा और राधिका निवासी तारानगर के रूप में हुई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिया गया।
ओवरलोड थी मिनी बस
टिप्पर से जिस बस की टक्कर हुई, उसमें सवारियों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। वैसे भी लिंक मार्गों पर ओवरलोडिंग अक्सर हादसों का कारण बनती है। खासकर हटली-कठुआ मार्ग पर तो ओवरलोडिंग धड़ल्ले से की जाती है। ऐसी गाड़ियों को नियमों की परवाह किए बिना सड़कों पर सरपट दौड़ाया जाता है। सवारियां उठाने के लिए भी अक्सर इन बसों में रेस लगती है।