फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   11 quintals Bhukki seized

पंजाब भेजी जा रही 11 क्विंटल भुक्की जब्त

Sun, 05 Feb 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/ कठुअा
ब्यूरो/ कठुअा Updated Sun, 05 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
11 quintals Bhukki seized
drugs

पंजाब में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। हटली चौकी पुलिस ने शुक्रवार की देर रात पंजाब भेजी जा रही 11 क्विंटन भुक्की को जब्त कर ट्रक को सीज कर लिया और उसमें सवार तीन लोगों को भी हिरासत में ले लिया है। तीनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी कठुआ पवन परिहार ने बताया कि पंजाब में जारी विधानसभा चुनावों के मदद्ेनजर जिला को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वीरवार देर रात हटली मोड़ में पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के दौरान जम्मू से पंजाब की ओर जा रहे एक ट्रक को जांच के लिए रोका। पुलिस ने ट्रक अवैध रूप से ले जाई जा रही भुक्की की 44 बोरियां बरामद की। उन्होंने बताया कि कुल 11 क्विंटल भुक्की की खेप को बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 77 लाख रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन


उन्होेंने बताया कि इंटर स्टेट ड्रग पेडलिंग में शामिल तीन लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पकड़े गए लोगों में ट्रक चालक शबीर हुसैन निवासी राजौरी के रूप में हुई है। उसके साथ इमरान निवासी राजौरी और राजिंद्र कुमार निवासी कठुआ को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। तीनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है। इसके साथ ही नशीली खेप को जांच के लिए भेजा गया है और एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed