{"_id":"664fe139e39c99a6f90f08cb","slug":"crime-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-109810-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बाप-बेटे की मौत के बाद चार घंटे बंद रहा नगरी-पंडोरी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बाप-बेटे की मौत के बाद चार घंटे बंद रहा नगरी-पंडोरी मार्ग
विज्ञापन
नगरी। हीरानगर के कोटपुन्नू क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की ओर से मोटरसाइकिल सवार बाप-बेटे की मौत के विरोध में लोगों ने नगरी-पंडोरी मार्ग अवरुद्ध कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए सिस्टम को दोनों लोगों की मौत का जिम्मेदार बताया है। साथ ही इस मार्ग से डंपरों की आवाजाही बंद करवाने की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों में शामिल स्थानीय पूर्व पार्षद राकेश सैनी ने बताया कि नगरी व आसपास का आलम इतना बेहाल हो चुका है कि लोग घर से बाहर अब सुरक्षित नहीं हैं और जब भी कोई सड़क पर निकलता है तो हमेशा यह डर बना रहता है कि कब कोई हादसा न हो जाए। उन्होंने बताया कि नगरी-पल्ली और नगरी से पंडोरी मार्ग पर डंपर इस कदर बेलगाम होकर चल रहे हैं, जैसे उन्हें किसी का डर नहीं है। उन्होंने बताया कि आज कोटपुन्नू में नगरी निवासी बाप और बेटे की मौत हो गई और इससे कुछ माह पूर्व नगरी मुख्य चौक में एक तेज रफ्तार डंपर ने शिक्षिका को कुचल दिया था। इसके बाद भी लोगों ने विरोध किया था लेकिन प्रशासन के कानों ओर जूं तक नहीं रेंगी। वहीं प्रदर्शन के दौरान मृतकों के पड़ोसी सन्नी कुमार ने बताया कि जो हादसा कोटपुन्नू में हुआ, वह सिर्फ प्रशासन और पुलिस की लापरवाही का नतीजा है। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी कठुआ से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग से डंपरों की आवाजाही बंद की जाए ताकि भविष्य में ऐसा कोई हादसा सामने न आए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
घर से दवाई लेने गए थे बाप-बेटा
सन्नी कुमार ने बताया कि मृतक विशाल कुमार और व्यास देव अपने घर वार्ड नंबर 13 नगरी से दवाई लेने के लिए कोटपुन्नू गए थे। वहीं जब उनकी मौत की खबर घर पहुंची तो इलाके में मातम पसर गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिवार के लोगों ने शाम चार बजे के करीब मृतक बाप और बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाप बैंड मंडली और बेटा मजदूरी का करता था काम
कोटपुन्नू में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बाप-बेटा परिवार का सहारा थे और दोनों की अचानक हुई मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सन्नी कुमार ने बताया कि मृतक ब्यास देव बैंड टीम के साथ काम करते थे और विशाल कुमार मजदूरी का काम करता था। वहीं अब इनके परिवार में मृतक विशाल की मां, बड़ा भाई, भाभी और छोटा भाई रह गया है।