फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: सहायक के साथ झगड़े में ड्राइवर जख्मी, मामला दर्ज

विज्ञापन
crime news
नगरी। पुलिस पोस्ट नगरी के अंतर्गत पड़ते शेरपुर इलाके में एक निजी व्यापारी के पास काम कर रहे ड्राइवर और सह चालक के आपसी झगड़े में ड्राइवर घायल हो गया। इसके बाद उसे नगरी सब डिवीजन अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाब निवासी सतपाल शेरपुर में ड्राइवर का काम करता है और उसका सहायक नन्नू निवासी भिगवां जखबड़ का रहने वाला है। दोनों में किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में तब्दील हो गई। इसके बाद देखते ही देखते सहायक ने हाथ आए उपकरण से ड्राइवर पर हमला कर दिया। इससे ड्राइवर को सिर पर चोट आ गई। आसपास के लोगों ने ड्राइवर को नगरी अस्पताल में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज कठुआ में रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस पोस्ट नगरी के इंचार्ज आशीष शर्मा ने बताया कि जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें अभी ड्राइवर व अन्य लोगों से पूछताछ जारी है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed