फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: पूर्व सरपंच वरिंदर कुमार का अपहरण, बरामद

विज्ञापन
crime news
हीरानगर। राजबाग थाना के अंतर्गत पड़ते छन्न अरोड़ियां में एक ढाबे से हमीरपुर के पूर्व सरपंच वरिंदर कुमार के अपहरण का मामला प्रकाश में आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे के भीतर पुलिस ने पूर्व सरपंच को बरामद कर लिया और इस संदर्भ में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, पूर्व सरपंच को जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच के भाई ने आरोप लगाया कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ लोग ढाबे पर पहुंचे और वहां से पूर्व सरपंच को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर ले गए। इसकी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर तलाश शुरू कर दी। उज्ज दरिया के पास नाके के दौरान पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। वहीं, बताया जा रहा है कि पुलिस ने सरपंच को मुक्त कराकर इसमें सवार कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी तारीक अहमद ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed