फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
crime news
कठुआ। पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाल मोड़ के पास बस की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई है। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे हुए इस हादसे के चलते घटनास्थल पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले मृतक के शव को जीएमसी कठुआ पहुंचाया। इसके बाद यातायात बहाल करवाया। मृतक की पहचान हरमिंदर लाल पुत्र ज्ञान चंद निवासी बग्याल के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने बस सहित स्कूटी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बग्याल निवासी 62 वर्षीय हरमिंदर लाल अपने घर से जंगलोट सैन्य शिविर में जाने के लिए स्कूटी से निकले थे। हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते बनाए गए डायवर्जन को जैसे ही उन्होंने पार करने का प्रयास किया तो जम्मू की ओर से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में लगी गंभीर चोट के बाद वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें आनन-फानन में जीएमसी कठुआ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार एनीमल हस्बेंडरी की सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए हरमिंदर लाल के दो बेटे हैं। इनमें से एक सेना में है और दूसरा पुलिस सेवा में है। पूरा गांव उनकी अचानक मौत से शोकग्रस्त है।
विज्ञापन

---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे अथारिटी के सुस्त निर्माण को बताया घटना के लिए जिम्मेदार
सड़क दुर्घटना में हरमिंदर लाल की मौत को सामाजिक कार्यकर्ता अमीर चंद ने नेशनल हाईवे के विकास के जारी सुस्त काम को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि जिले में जगह-जगह हाईवे के विकास के नाम पर इसे सिर्फ बर्बाद किया गया है। इसके कारण लोग आए दिन मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक साल से कालीबड़ी में हाईवे पर फ्लाईओवर निर्माण के नाम पर सिर्फ खोदाई करके छोड़ दिया गया है। इसी तरह बरवाल मोड़ के पास स्थिति बनी हुई है। हाईवे को बनाने के बजाय सिर्फ जगह-जगह अवरोध ही लगाए गए हैं, जो वहां की ट्रैफिक व्यवस्था को असुरक्षित बना रहे हैं लेकिन इसे ठीक करने के लिए अथारिटी की ओर से काेई प्रयास नहीं किया गया है और न प्रशासन हाईवे को ठीक करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई करता है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो आने वाले दिनों में जब धुंध बढ़ेगी तो और लोग भी अपनी जान से हाथ धो सकते हैं, जिसका जिम्मेदार सिर्फ प्रशासन और हाईवे अथारिटी ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed