{"_id":"627195b6d09ec0672e784ac5","slug":"crime-kathua-news-loot-kathua-news-jmu2590781190","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो चाहिए ले लो पर मुझे मत मारो!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो चाहिए ले लो पर मुझे मत मारो!
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। जो चाहिए वह ले लो पर मुझे मत मारो! यह फरियाद गुड़ा मुंडेयां में लूट का शिकार हुए स्वर्णकार निर्दोष अबरोल ने दुकान के भीतर पिस्तौल और टोका लेकर घुसे लुटेरों से लगाई थी।
निर्दोष ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि दो बाइक लेकर चार नकाबपोश दुकान के भीतर घुसे। इनमें से एक ने मुझ पर पिस्तौल तान दी दूसरे ने पिस्तौल निकालकर काउंटर पर रखी। एक लुटेरे ने हाथ में तेज धार हथियार (टोका) पकड़ रखा था। हिंदी में बोलते हुए लुटेरों ने कहा जो कुछ भी है निकालो, क्या तुम्हें समझ नहीं आ रहा हम क्या कह रहे हैं और यह कहते ही मुझ पर हमला किया। मैंने उन्हें कहा कि मुझे मत मारो जो लेना है ले लो।
इसके बाद मुझे किनारे करते हुए एक लुटेरे ने काउंटर लांगकर लॉकअप से करीब डेढ़ से पौने दो किलो चांदी निकालकर बैग में भर ली। फिर काउंटर का शीशा तोड़कर वहां रखे नकली आभूषणों को भी असली समझकर बैग में भर लिया। दुकान से निकलते वक्त मेरा मोबाइल भी साथ ले गए, ताकि मैं किसी को सूचित न कर सकूं।
विज्ञापन
उनके जाते ही मैंने दुकान के बाहर निकल कर शोर मचाया, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने नाकेबंदी कर दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी शिनाख्त के लिए मुझे भी बुलाया। स्वर्णकार ने कहा, कभी नहीं सोचा था कि इस क्षेत्र में भी ऐसा अपराध होगा।
××××××××××××
पिस्तौल के दम पर लूट की वारदात से इलाके में दहशत
हीरानगर। गुड़ा मुंडेयां में सोमवार को स्वर्णकार की दुकान पर दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद दुकानदारों और लोगों ने मांग की है कि इस तरह के अपराधों को अंजाम देने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे।
स्वर्णकार अंकू शर्मा ने कहा कि पहले कभी भी हमारे इलाके में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई। चोरियों की वारदात बढ़ने के बाद अब लूट की वारदातें भी शुरू हो गई हैं।
पंकज कुमार ने कहा कि गुड़ा मुंडेयां की घटना के बाद हम भी डरे हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज में हमने देखा कि कैसे चार लुटेरों ने हथियार दिखाकर स्वर्णकार को लूटा। उस पर हमला भी किया, अगर वह उनसे भिड़ने की जरा सी भी गलती करता तो उसे जान भी गंवानी पड़ सकती थी। इस तरह का माहौल न तो व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए अच्छा है और न ही आम लोगों के लिए। इसलिए पुलिस इस तरह के पहले मामले में सख्त कदम उठाए। लोगों ने यह भी मांग की कि क्षेत्र में सामान बेचने के लिए बाइक या रिक्शा लेकर घूमने वाले अज्ञात लोगों से भी पुलिस पूछताछ करे। संवाद