{"_id":"623774ccf7da9b2ef73e8d78","slug":"crime-kathua-news-jmu256085347","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना दुकान के ताले तोड़ चोर ले गए नगदी व माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना दुकान के ताले तोड़ चोर ले गए नगदी व माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रहीं हैं। चोरों ने शहर के मुख्य बाजार में दो किराना दुकानों को निशाना बनाया। जिसमें एक दुकान का शटर न खुल पाने के कारण चोर नाकाम रहे। वहीं बाजार की दूसरी दुकान का शटर तोड़कर करीब 50 हजार रुपये व दुकान से लाखों का सामान चोरी कर ले गए। लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं से पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठने लगा है।
पीड़ित दुकानदार कुलदीप राज गुप्ता ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9.30 बजे जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो शटर पर लगे ताले गायब देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि जैसे उन्होंने दुकान के अंदर देखा तो चोरी की पुष्टि हुई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ सबूत जुटाए हैं। दुकानदार के अनुसार चोरी की इस घटना में हुए नुकसान के बारे में कुछ निश्चित नही कहा जा सकता है। क्योंकि दुकान में सामान आता-जाता रहता है। लेकिन लाखों का हुआ है।
चोरी की घटना की जानकारी पर पहुंचे नगर परिषद के प्रधान ने पीड़ित दुकानदार को सांत्वना देते हुए पुलिस से शहर में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाए जाने की मांग की। प्रधान ने कहा कि शहर में होने वाली ज्यादातर चोरियों को अंजाम देने में नशे में लिप्त युवा शामिल हैं। जो अपनी नशे की जरूरत को पूरी करने के लिए लगातार लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अगर ऐसा ही रहा तो लोगों का सुरक्षा इंतजाम से विश्वास उठ जाएगा। चोरी की लगातार हो रही घटनाओं के संबंध में डीएसपी हेड क्वार्टर और थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वहीं चोर घटना को अंजाम देने के बाद अपने साथ वहां लगे ताले भी ले गए हैं। अभी हाल में ही एक ही रात शहर के मुखर्जी चौक में चोरों ने दो दुकानों में चोरी के प्रयास किए थे। जिसमें एक दुकान का शटर चोर तोड़ने में सफल नहीं हो पाए।