फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime

अलग-अलग मामलों में 20 मवेशी कराए मुक्त, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
crime
कठुआ। पुलिस की लगातार सक्रियता के बावजूद जिला में जम्मू-पठानकोट हाईवे के रास्ते मवेशियों की तस्करी के मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। सोमवार को एक बार फिर लखनपुर पुलिस ने नाके के दौरान पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास विफल करते हुए 17 मवेशियों को मुक्त कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी लखनुपर सुरिंदर पाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ नाका लगाकर यहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक नंबर जेके 02 सीडी- 2627 को जांच के लिए रोका गया। तो ट्रक चालक सज्जाद चौधरी पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी हवेली पुंछ ने पुलिस को ट्रक में प्याज लोड होने की बात कही, लेकिन शक के आधार पर जब पुलिस ने ट्रक की गहनता से जांच की तो पाया कि मवेशियों की तस्करी को अंजाम से देने के लिए विशेष रूप से विकसित किए ट्रक के पिछले हिस्से में पुलिस को चकमा देने के लिए प्याज लोड की गई थी। इसके बाद एक दीवार लगाकर उसमें 17 मवेशियों को लोड किया गया था। जिन्हें तस्करी कर जम्मू कश्मीर में लाया जा रहा थ। जिसके बाद पुलिस ने चालक को मवेशियों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया और मवेशियों को मुक्त करा दिया है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में राजबाग पुलिस ने खानपुर के पास नाका लगाकर वहां गुजर रहे महिंद्रा पिकअप ट्रक नंबर पीबी 35 को जांच के लिए रोका। थाना प्रभारी अमित सांगड़ा के नेतृत्व में लगाए गए नाके को देख पिकअप चालक मौके से तेजी से फरार होने लगा इस दौरान उसने वहां पैदल गुजर रहे प्रकाश चंद्र पुत्र रामशरण को टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया तो घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर आगे जाकर पिकअप चालक अपने वाहन को छोड़कर वहां से फरार होगा। वाहन की जांच में पुलिस ने पाया कि तीन मवेशियों का निर्दयता से उसमें बाद कर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तीनों मवेशियों को मुक्त कराने के बाद वाहन को जब्त कर लिया। वहीं घायल को जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस ने धारा 188 आईपीसी, 11 पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed