फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cricket

यस-11 के नाम रहा तेरहवां लीग मुकाबला

विज्ञापन
cricket
जिला पुलिस लाइन के मैदान में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। शनिवार को प्रतियोगिता का तेरहवां लीग मैच जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम और यस-11 के बीच खेला गया, जिसमें यस-11 ने 5 रनों से जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यस-11 ने शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 180 रन बनाए। जिसमें उनके सबसे प्रमुख बल्लेबाज राघव ने 31 गेंदों पर 91 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से गेंदबाजी कर रहे शिवदत्त शर्मा और सुरजीत सबसे प्रमुख गेंदबाज रहे। इसमें शिवदत्त ने 4 ओवर में 3 विकेट हासिल किए। वहीं, सुरजीत ने अपने 4 ओवरों में 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम ने हालांकि बहुत संभलकर खेलना शुरू किया। उसके बल्लेबाज रन रेट को ध्यान में रखकर लगातार विकेट पर टिके रहे। लेकिन यस-11 की घातक गेंदबाजी के कारण लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए और पूरी टीम 175 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

टीम के सबसे प्रमुख बल्लेबाज अंकुश और मनिंदर रहे जिन्होंने क्रमश: 44 और 53 रनों का योगदान दिया। यस-11 सबसे प्रमुख गेंदबाज संजय रहे, जिन्होंने 4 ओवरों में 2 विकेट हासिल किए। मैच के दौरान बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे करने वालों राघव को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed