फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Cracks appeared in the Dandiot Sandrun school ground due to rain, damage to a kutcha house in Bhandar

Kathua News: बारिश से डंडियोट संदरून स्कूल के मैदान में आईं दरारें, भंडार में कच्चे मकान को नुकसान

Tue, 22 Apr 2025 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 22 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Cracks appeared in the Dandiot Sandrun school ground due to rain, damage to a kutcha house in Bhandar
डंडियोट संगरून स्कूल की चहारदिवारी के पास आई दरारें। संवाद - फोटो : kathua
मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की चिंता
विज्ञापन

कठुआ/बनी। जिले में मौसम का बिगड़ा मिजाज लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिला। मैदानी इलाकों में जहां हल्की बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है।
बनी के डंडियोट संदरूण में स्कूल की चहारदिवारी के पास जहां दरारें आने से जमीन खिसकने की संभावना बढ़ गई है। वहीं भंडार में एक कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उधर, तूफान और तेजा हवाओं के चलते बिजली की आंखमिचौनी का खेल जारी है। सोमवार सुबह 10 बजे के लगभग हीरानगर समेत कठुआ शहर के आसपास के इलाकों में बारिश की फुहारों के साथ ओले गिरे। खेतों में पककर खड़ी फसल पर मौसम की मार ने किसानों को परेशान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में भी मौसम का मिजाज खराब रहा। कठुआ के सब-डिवीजन बनी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र संदरून में स्थित गवर्नमेंट मिडिल स्कूल डंडियोट के खेल मैदान में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के कारण गहरी दरारें आ गई हैं। इन दरारों ने न केवल स्कूल परिसर को असुरक्षित बना दिया है, बल्कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान निकाला जाए।
इसके अलावा बनी के भंडार क्षेत्र के गोवाडी इलाके में भी बारिश ने कहर बरपाया। यहां पर बिशन दास के नामी एक मकान की दीवार ढह गई, जिससे घर को नुक़सान पहुंचा है। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जान का नुकसान नहीं हुआ।

कोट
भारी बारिश के दौरान जमीन की नमी और जल निकासी की खराब व्यवस्था के चलते जमीन खिसकने लगी। इससे स्कूल के खेल मैदान में बड़ी-बड़ी दरारें उभर आईं। इससे बच्चों के खेलने के दौरान किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
उत्तम चंद, पूर्व सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed