फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Court will go to prevent the work of garbage management scheme

कचरा प्रबंधन योजना के कार्य को रोकने के लिए न्यायालय जाएंगे ग्रामीण

विज्ञापन
Court will go to prevent the work of garbage management scheme
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड 4 और 5 के पास बनाई जा रही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट की इमारत का विरोध लगातार जारी है। वीरवार को समाजसेवी संजीत शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों पुरुष और महिला प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालकर सरकार के इस फैसले का विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि कूड़ा प्रबंधन योजना के कार्य को जल्द रोका नहीं गया तो न्यायालय की शरण में जाएंगे।
विज्ञापन

सुबह 11:00 बजे वार्ड 4 और 5 से शुरू हुई रैली बिलावर मुख्य बाजार से होती हुई बिलावर पुलिस स्टेशन पहुंची। इसके बाद लोगों ने पुलिस स्टेशन में बैठकर धरना दिया। लोगों ने मांग की कि उनकी सहमति के बिना प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ेगी। दोपहर 1:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक प्रदर्शनकारी बिलावर पुलिस थाने के प्रांगण में डटे रहे। थाना प्रभारी बिलावर इंस्पेक्टर कुलदीप राज ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया के उनकी मांग को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी धरना स्थल से उठकर अपने घरों की तरफ लौट गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा के अगर सरकार ने उनकी मांग को पूरा नहीं किया और लोगों की सहमति के बिना उनके वार्ड के पास बनाए जा रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट का कार्य रोका नहीं गया तो नगर कमेटी वार्ड 4 और 5 के लोग न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। प्रदर्शनकारियों में सुभाष शर्मा, मूलराज, जीवन, रॉकी शर्मा, बब्बू, विमला देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed