फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   court news

Kathua News: पुलिस ने 10 मवेशियों को करवाया मुक्त

विज्ञापन
court news
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने सोमवार को मवेशियों की तस्करी के प्रयास को फिर विफल कर दिया है। तेल के टैंकर से की जाने वाली तस्करी के मामले में हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन पुलिस ने 10 मवेशियों को आजाद करवाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पंजाब की ओर से आ रहे टैंकर नंबर जेके03-बी 5420 को प्रदेश के प्रवेशद्वार पर लगाए नाके पर तैनात पुलिस के जवानों ने रुकने का इशारा किया तो ट्रक चालक नाके को तोड़कर लखनपुर बसोहली मार्ग की ओर भाग गया।
विज्ञापन


इस दौरान जब पुलिस ने नाके को तोड़कर फरार टैंकर का पीछा किया तो पाया कि टैंकर एक वीरान स्थान पर खड़ा था लेकिन उसमें चालक लापता था। संभवत: पुलिस को पीछे आता देख वह टैंकर को छोड़कर फरार हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब टैंकर की जांच की तो पाया कि उसे मवेशियों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने टैंकर को कीड़ियां गंडयाल स्थित गोशाला पहुंचाया। काफी पड़ताल के बाद जब टैंकर से मवेशियों को निकालने का कोई स्थान नहीं मिला तो पुलिस ने जेसीबी की मदद से टैंकर के पिछले हिस्से को तोड़कर मवेशियों को आजाद करवाया। पुलिस ने इस संबंध में तस्करी में प्रयुक्त तेल के टैंकर को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed