फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, 422 infected in the state including two doctors

Coronavirus in Jammu Kashmir: दो डॉक्टरों समेत प्रदेश में 422 संक्रमित, कठुआ जिले में कोरोना के 11 मामले, घाटी में 6 की मौत

Tue, 18 Aug 2020 12:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, 422 infected in the state including two doctors
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कठुआ जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अनलॉक 3 के साथ ही जहां छूट के दायरों में बढ़ोत्तरी हुई है, वहीं अनलॉक 1 से लेकर अनलॉक 3 के 60 दिन की अवधि में ही कठुआ जिले में 511 नए मामले सामने आए हैं। यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं, क्योंकि 17 जून को जहां कठुआ जिले में संक्रमितों की संख्या 163 थी, वहीं 17 अगस्त को यह आंकड़ा 674 पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार जुलाई माह से बिना यात्रा वाले मामलों में भी वृद्धि हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः बुरहान वानी की तरह था लश्कर कमांडर सज्जाद हैदर का नेटवर्क, मौत से पहले शरीर पर बांधी थी आईईडी
विज्ञापन


सोमवार को भी जिले से 11 नए मामलों की पुष्टि हुई है। कूटा के बाद बसोहली के मारता नगरोटा में जम्मू कश्मीर बैंक की शाखा से भी कर्मचारियों को संक्रमित पाया गया है। वहीं बैंक के गार्ड के संपर्क में आए परिवार के दो सदस्यों को भी संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से एक लखनपुर में एटीएम का गार्ड बताया जा रहा है। उधर, वार्ड 13 बसोहली में रह रही जम्मू कश्मीर बैंक की बसोहली ब्रांच की एक कर्मचारी को भी संक्रमित पाया गया है। बीते दिन ही कठुआ में पुलिस के एक उच्च अधिकारी के ड्राइवर और पीएसओ को भी संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जम्मू में एक प्रोवेशनर केएएस, दो डॉक्टरों, एक एक्सरे टेक्नीशियन सहित प्रदेश में 422 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 81 और कश्मीर में 341 मामले हैं। इस बीच कश्मीर में 6 और लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। अब तक प्रदेश में कुल 549 मौतों में से कश्मीर संभाग से ही 507 मौतें हुई हैं।

यह भी पढ़ेंः दूसरे दिन माता के दरबार में 170 श्रद्धालुओं ने नवाए शीश, धुंध के कारण स्थगित रही हेलिकॉप्टर सेवा


जम्मू में 40 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसमें 15 ट्रैवलर और 25 अन्य वर्ग से हैं। नए संक्रमित मामलों में रोई मोड़ निवासी एक प्रोवेशनर केएएस, जीएमसी से एक डॉक्टर, एक एक्सरे टेक्नीशियनस, गांधीनगर अस्पताल से एक महिला डॉक्टर शामिल हैं। इसके अलावा 11 लोग पूर्व के संक्रमित मामलों के संपर्क में आने से कोरोना वायरस से पीड़ित हुए हैं।

शहर के न्यू प्लाट, मुट्ठी, तालाब तिल्लो, सैनिक कालोनी और गांधीनगर से नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके अलावा श्रीनगर से 48, बारामूला से 9, पुलवामा से 42, बडगाम से 40, अनंतनाग से 43, कुलगम से 15, शोपियां से 4, कुपवाड़ा से 46, बांदीपोरा से 49, गांदरबल से 43, राजोरी से 2, कठुआ से 11, सांबा से 10, डोडा से 6, पुंछ से 1, रियासी से 11 मामले आए हैं।

प्रदेश में 2420 लोग निगरानी में लिए गए
जम्मू कश्मीर में सोमवार को कोरोना के 2420 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए गए। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विभिन्न यात्राओं से जुड़े मामलों में 415725 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 41738 को घर पर क्वारंटीन, 7048 को आइसोलेशन, 45785 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया है। इसमें 320606 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 801329 सैंपलों में से 772437 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब तक 28892 लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें 7048 मामले सक्रिय हैं। इसमें जम्मू संभाग से 1586 और कश्मीर संभाग से 5462 मामले हैं। अब तक जम्मू संभाग से 42 और कश्मीर संभाग से 507 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारणमौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed