फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   corona virous

कोरोना : जिले में रिकवरी दर 94.58 फीसदी पहुंची

विज्ञापन
corona virous
अनलॉक की प्रक्रिया के बीच बाजारों समेत ब्लाक स्तर पर निगरानी तंत्र को और कड़ा किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोरोना संक्रमण फिर न बढ़े और लोग बाजार आदि में कोरोना नियमों का पालन करें। यह बातें डीसी कठुआ राहुल यादव ने शुक्रवार को कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना के अब केवल 344 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 50 रोगी कोविड अस्पतालों में हैं। 34 रोगी कोविड देखभाल केंद्रों में। इसके अलावा 260 संक्रमित होम आइसोलेशन में रह रहे हैं।
विज्ञापन

राहुल यादव ने कहा कि जिले में वर्तमान में रिकवरी दर 94.58 प्रतिशत है और संक्रमण की रफ्तार काफी कम हो गई है। उपायुक्त ने बताया कि कोविड उपयुक्त व्यवहार को सख्ती से लागू करने के लिए नियमित अंतराल पर बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों की जांच के लिए ब्लॉक स्तर की टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कठुआ जिले के टीकाकरण की स्थिति के संबंध में डीसी ने कहा कि तीन मेडिकल ब्लॉक, परोल, हीरानगर और बसोहली ने 85% से अधिक टीकाकरण लक्ष्य हासिल कर लिया है, जबकि बिलावर और बनी ब्लॉक में टीकाकरण अभियान को तेज करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि लक्षित आबादी को टीकाकरण निर्धारित समय में किया जा सके।

उन्होंने बताया कि सभी 257 पंचायत-कोविड देखभाल केंद्रों को क्रियाशील बनाया गया है और पीआरआई पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से इन केंद्रों को आवश्यक चिकित्सा बुनियादी ढांचे से लैस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed