फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   corona virous

चौबीस घंटे में कोरोना से सात और मौतें

विज्ञापन
corona virous
बीते चौबीस घंटे के भीतर ही कठुआ जिले में सात संक्रमितों की जान चली गई है। इनमें दो मौत बनी में और पांच मौत जीएमसी कठुआ में दर्ज की गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण के लक्षणों के बाद सरकारी आंकड़ों से इत्र मौतों का सिलसिला भी जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मढ़ीन के चंगी निवासी 50 वर्षीय महिला, सांबा के राजपुरा निवासी 68 वर्षीय महिला, चड़वाल के चंदवां निवासी 86 वर्षीय महिला, खानपुर कठुआ निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति और शहर के वार्ड एक निवासी एक अन्य संक्रमित ने जीएमसी कठुआ में बीते चौबीस घंटे में दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

उधर, बनी के सूरू में होम आइसोलेशन में संक्रमित 83 वर्षीय महिला की मौत हो गई है, तो वहीं 30 वर्षीय बनी के खनखोड़ निवासी युवक ने भी कोरोना से दम तोड़ दिया है। बनी सब डिवीजन में बीते दो सप्ताह में पांच मौत हो चुकी हैं। उधर, बनी उपजिला अस्पताल में की गई जांच के दौरान 26 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आधिकारिक तौर पर दर्ज मौत का आंकड़ा 108 पहुंच गया है। जिले भर में बुधवार को की गई जांच के दौरान 158 लोगों को संक्रमित पाया गया है। पूर्व में संक्रमित पाए गए 231 लोग निगेटिव घोषित कर दिए गए हैं। सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 1335 है। जीएमसी कठुआ में 70, परोल सीएचसी में दो और एके गुप्ता अस्पताल में 43 संक्रमित आक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed