फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   corona virous

कठुआ में 2695 की जांच, 86 विदेशी, रंजीत सागर बांध में नहीं होगी वोटिँग

विज्ञापन
corona virous
बसोहली के अटल सेतु से जम्मू कश्मीर में दाखिल होने वाले लोगों की स्क्रीनिंग केंद्र पर जांच करते स् - फोटो : KATHUA
कठुआ/बसोहली। कोरोना वायरस के एहतियाती कदमों के बीच जिले में निगरानी में रखे गए लोगों की संख्या अब सात हो गई है। शनिवार तक 2695 लोगों की लखनपुर, कठुआ रेलवे स्टेशन और अटल सेतु पर स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त विदेशी नागरिकों या फिर विदेशों से यात्रा कर लौटे 82 लोगों की भी स्क्रीनिंग की गई है।
विज्ञापन

कनाडा से लौटे महानपुर के एक व्यक्ति को की शनिवार को अटल सेतु में बनाए जांच केंद्र में स्क्रीनिंग की गई और स्वास्थ्य विभाग ने उसे 14 दिन तक घर में निगरानी के लिए रखा गया है। बीएमओ बसोहली डॉ. अनुराधा केरणी ने बताया कि कनाडा से लौटे व्यक्ति से यात्रा के बारे में पूछताछ की गई है। वह कनाडा से नौ मार्च को लौटा था, इसके बाद उसे घर में संगरोध में रहने की सलाह दी है। हालांकि अब तक की गई जांच में कोई भी पर्यटक या बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों में करोना वायरस जैसे कोई भी लक्षण सामने नहीं आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार जांच के साथ लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

रंजीत सागर बांध में बोटिंग पर रोक
कोरोना वायरस को लेकर लगातार उठाए जा रहे एहतियाती कदमों के बीच एडिशनल जिला मजिस्ट्रेट बसोहली ने रंजीत सागर झील में बोटिंग पर रोक लगा दी है। पंजाब, हिमाचल सहित अन्य राज्यों से लगातार पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या और कोरोना के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इससे पहले डीसी ने जिले में स्कूल, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन केंद्रों को बंद करने के साथ ही शॉपिंग माल और सिनेमा घर पर धारा 144 के तहत 31 मार्च तक रोक लगा दी है। कठुआ में होने वाली पुलिस मार्टियर्स क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले को भी 31 मार्च तक टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
ड्रग कंट्रोल विभाग ने बांटे इश्तेहार, दुकानों में की चेकिंग
ड्रग कंट्रोल विभाग ने सहायक नियंत्रक राजेश अंगुराना की देखरेख में शनिवार को विभिन्न मेडिकल स्टोरों की औचक जांच की। यहां सेनिटाइजर और मास्क के बिल चेक किए गए। दुकानदारों को यह चीजें आवश्यक उत्पाद सूची में शामिल करने और तय दाम पर ही बेचने के निर्देश दिए। सहायक नियंत्रक ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर राकेश सलाथिया और नरेंद्र परवेज की टीम ने जांच के बाद विभाग की ओर से इश्तेहार दुकानों और सरकारी कार्यालयों पर चस्पाए हैं। इसमें कोरोना वायरस से बचाव और लक्षणों की जानकारी दी गई है।
...............
नगर परिषद ने करवाई फॉगिंग, मास्क भी बांटे
जिला प्रशासन और नगर परिषद की ओर से शहर में कोरोना वायरस से बचाव के लिए एहतियाती कदम लगातार उठाए जा रहे हैं। शहर में डीसी और नगर परिषद की टीम ने जहां लोगों को मास्क और दस्ताने वितरित कर जागरूक किया। इसके साथ ही नगर परिषद की ओर से मुख्य बाजार में फॉगिंग भी करवाई गई हैं।
कॉलेज के विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को बांटे मास्क और सेनिटाइजर
बिलावर। राजकीय डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी अलग-अलग गांवों में पहुंचकर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। शनिवार को विद्यार्थियों ने गांवों में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही लोगों को निशुल्क सेनिटाइजर और मास्क भी वितरित किए। लोगों को भीड़ वाले स्थानों पर इकट्ठा न होने की सलाह दी। विद्यार्थियों ने पल्लन, परनाला और अन्य गांवों में सेमिनार करवाए। विद्यार्थियों ने बताया कि आने वाले दिनों में अभियान लगातार जारी रहेगा और ग्रामीणों को मास्क और सेनिटाइजर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

-------------------------------------------------
परहेज ही कोराना वायरस से बचाव का उपाय : डॉ. रैना
बिलावर। आयुष विभाग ने मछेड़ी गांव में कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता शिविर लगाया। डिस्पेंसरी में तैनात मेडिकल अफसर डॉ. धीरज रैना ने लोगों को वायरस से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी और इसके लक्षण भी बताए। डॉॅक्टर ने कहा के परहेज करने से ही इस वायरस से बचा जा सकता है और संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखने के साथ-साथ अगर किसी में भी इस प्रकार के लक्षण मिलें तो वह स्वास्थ्य जांच करवा सकता है। गांव के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लगाए शिविर में पंचायत के सरपंच करायम दीन, पूर्व सरपंच खुशीराम, पंच हेमराज, रमेश कुमार, बिट्टू राम सहित करीब 200 ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed