फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   corona vaccination

बिलावर उपंमंडल में डेढ़ सौ लोगों को लगाई दूसरी डोज

विज्ञापन
corona vaccination
उपमंडल में अब तक 13 सौ लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से डेढ़ सौ को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवराज ने बताया कि बिलावर में दो टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें से एक मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में तो दूसरा गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में बनाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है। वीरवार को मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यशपाल के साथ अन्य कई लोगों को टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कई अन्य लोगों को भी सरकार की ओर से चलाए गए अभियान का सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस को हराने के लिए टीके लगवाना अनिवार्य है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि टीकाकरण में सभी लोग सहयोग करें और सरकार की ओर से टीके लगवाने के लिए जारी की गई सूची के तहत सभी लोग टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed