फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Corona rules flouted in degree colleges

डिग्री कॉलेजों में उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां

विज्ञापन
Corona rules flouted in degree colleges
डिग्री कॉलेज में कोरोना संक्रमण के खतरे से बेखबर होकर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की धज्जियां उड़ा? - फोटो : KATHUA
कठुआ। शनिवार को जिले के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। डिग्री कॉलेज बिलावर समेत डिग्री कॉलेज कठुआ में हालात यह थे कि न तो विद्यार्थियों ने मास्क पहने थे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता दिखाई दिया। प्रशासन की ओर से शनिवार को ही वीकेंड लॉकडाउन भी घोषित किया गया है, ऐसे में यह सीधे तौर पर कॉलेज प्रबंधकों की बड़ी लापरवाही था कि विद्यार्थियों को कॉलेज में बुलाए जाने के बाद भी उचित इंतजाम सुनिश्चित नहीं किए गए।
विज्ञापन

कॉलेज के एक प्रोफेसर ने बताया कि विद्यार्थियों को होम असाइनमेंट जमा करवाने के लिए कहा गया था जिसकी आखिरी तिथि शनिवार को थी। समय पर विद्यार्थियों ने असाइनमेंट जमा नहीं करवाए और एक साथ शनिवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थी उमड़ पड़े। उधर, मामले में लापरवाही को लेकर सोशल मीडिया पर भी देखते ही देखते कई विडियो वायरल हुए। तीसरी लहर को रोकने और प्रतिबंधों के आदेेेशों के बीच इस तरह की लापरवाही बड़ी चूक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed