{"_id":"604686338ebc3e5924447044","slug":"corona-kathua-news-jmu230859939","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से संबंधित खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से संबंधित खबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना ने जिले के विभिन्न इलाकों में दस्तक देना शुरू कर दिया है। सोमवार को कठुआ शहर के वार्ड तीन स्थित इंदिरा कॉलोनी से कोरोना संक्रमण का मामला आया। संक्रमित व्यक्ति पंजाब में काम करता था, जो कुछ दिन पहले ही कठुआ लौटा था। कोरोना के लक्षण के बाद उसकी जीएमसी कठुआ में जांच की गई, जिसमें संक्रमित पाया गया है। उधर, शहर में मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है।
सीएमओ कठुआ डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी निवासी व्यक्ति को संक्रमित पाया गया है। उसमें कोरोना के लक्षण के बाद उसके सैंपल लिए गए थे। सतर्कता बरतते हुए आसपास के लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भीड़ भाड़ वाले इलाकों में न जाएं और उचित दूरी बनाए रखें। साथ ही मास्क का प्रयोग करें।
ज्ञात रहे कि सक्ताचक में अबतक जहां छह मामले सामने आ चुके हैं वहीं हॉटस्पॉट बनाकर प्रशासन की ओर से इसे कंटेन किया गया है। वहीं जिले में फिलहाल सात सक्रिय संक्रमित हैं। पूर्व में संक्रमित पाए गए एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी सोमवार को निगेटिव आई है।
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज से लिए गए सभी सैंपल निगेटिव
राजकीय डिग्री कॉलेज की एक छात्रा के बीते सप्ताह संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए छात्रों और स्टाफ के सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूर्व में लिए गए सैंपल उस बैच के नहीं थे, जिसमें यह छात्रा रूटीन में आती रही है। दरअसल स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए ईवन ऑड फार्मूला इस्तेमाल किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को डिग्री कॉलेज कठुआ से दूसरे बैच के सैंपल भी लिए जाएंगे। रविवार को सक्ताचक हॉटस्पॉट से 68 लोगों के सैंपल भरे गए थे जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।