फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   contractor urged to clear their dues

ठेकेदारों ने बकाया राशि के भुगतान की गुहार

Sat, 31 Oct 2015 05:40 PM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
contractor urged to clear their dues

पिछले कई महीनों से कोष कार्यालय का चक्कर लगा रहे ठेकेदारों ने बकाया राशि का भुगतान न किए जाने पर जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। शुक्रवार को एसोसिएशन के सदस्य जिला उपायुक्त से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


ठेकेदारों में शामिल पुरुषोत्तम सिंह, पंकज शर्मा, परवेश शर्मा, सुनील, अनिल कुमार, राज कुमार आदि ने कहा कि त्योहार के दौरान ठेकेदारों को घर खर्च चलाने तक में दिक्कतें आ रही हैं। नौबत यह आ गई है कि अधिकतर लोग लाखों रुपये के काम करवाकर पहले विभागों के चक्कर लगाते रहे और अब कोष कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


पंकज शर्मा ने बताया कि पीएचई, सिंचाई, लोकनिर्माण सहित अन्य विभागों के लिए ठेकेदारों ने काम किया और वर्तमान में पांच करोड़ दस लाख रुपये की राशि अटकी पड़ी है। उन्होंने कहा कि लगभग 100 ठेकेदार ऐसे हैं, जिनकी राशि अटकी हुई है और उन्हें पिछले एक महीने से कोष कार्यालय के चक्कर लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उनके त्योहारों की मिठास भी फीकी पड़ गई है। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ के तहत करवाए गए कामों की बिलिंग भी नही की जा रही है, जिसका कारण फंड का अभाव बताया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में भागीदारी देने वाले ठेकेदारों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने दिवाली से पहले बकाया राशि जारी करने की मांग की। वहीं जिला उपायुक्त ने उन्हें जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed